उत्तराखंड में भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत पर किया ट्वीट; ये लिखा…….
देहरादून: जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए।
वीर जवानों की शहादत का समाचार पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है।जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए। वीर जवानों की शहादत का समाचार पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि- जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।बता दें कि, जम्मू संभाग के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए।
ये हुए बलिदान
कैप्टन बृजेश थापा,
नायक डी राजेश
सिपाही बिजेंद्र
सिपाही अजय सिंह, झुंझुनूं, राजस्थान


More Stories
धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने दिल्ली से आकर बंद घरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर आरिफ को किया गिरफ्तार,गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने 5 हज़ार का घोषित किया हुआ था ईनाम,पकडे गये आरोपी के चार साथियो को पुलिस पहले ही भेज चुकी हो जेल.!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पवार ने विधायक निधि के काम कि खोली पोल,विधायक निधि से होने वाले कामों मे मानको की अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप, विधायक और ठेकेदार मिलकर जनता के पैसे कि कर रहे बंदर बाँट -अमित पंवार