July 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नाबालिक छात्रा का पीछा करना साद मोहम्मद को पड़ा भारी, लड़की की शिकायत पर परिजनों ने उतारा साद की आशिकी का भूत, लोगो ने तबियत से ठोक पीटकर किया पुलिस के हवाले. !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

सरकार का नारा है की लड़की पढ़ाओ और ऐसे विधर्मियों से लड़की को बचाओ लेकिन पुलिस की उदासीनता के चलते कुछ सालो से स्कूलों के आस पास छुट्टी के टाईम पर काले पीले कपडे पहनकर उदबिलाउ कट बालो वाले दोस्तों की मांगी हुई बाइक या स्कूटी पर स्टंट दिखाते हुए स्कूलो के पास नज़र आते है ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जब एक मनचले ने बंजारावाला क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का पीछा किया। इससे आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी मोहम्मद शाद के खिलाफ पटेलनगर थाने में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी शाद नाबालिग का लंबे समय से पीछा कर रहा था। आरोप है कि पिछले करीब एक साल से स्कूल आते-जाते समय वह छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करता था। युवक की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों को भी पूरे मामले से अवगत कराया। मुस्लिम युवक के हिंदू किशोरी का पीछा कर परेशान किए जाने की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

गुस्साए लोग आरोपी युवक की तलाश करने लगे। इसी दौरान आरोपी फिर से छात्रा की तलाश में बंजारावाला पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोग और छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगों ने उससे पूछाताछ की तो वह बातें बनाने लगा और उल्टा भीड़ पर ही हावी होने की कोशिश की।

इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी शाद की पिटाई कर दी। खींचतान में आरोपी के कपड़े भी फट गए। लोगों ने उसके पीटे जाने का वीडियों भी बनाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पटेलनगर थाना से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे भीड़ से छुटाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजनों ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दीं जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करने मे जुट गई है लेकिन बड़ा सवाल यह है की हर थाने मे चीता पुलिस अगर स्कूल की छुट्टी के टाईम स्कूलो के पास 10 मिनट के लिए भी खड़ी हो जाये तों इस तरह के मामलो मे कमी आ सकती है. !

You may have missed

Share