देहरादून
आज दिनांक- 21/07/2025 को कावंड मेले का अन्तिम सोमवार होने के कारण भारी संख्या में डाक कावंडियों व कावंड यात्रा में आये अन्य श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिये नीलकण्ठ जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी बढ गया था। इस दौरान श्यामपुर फाटक पर ट्रेन के गुजरने के कारण मौके पर फाटक बंद होने से उक्त मार्ग पर भीषण जाम की स्थिती उत्पन्न हो गयी थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के साथ स्वंय मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसी दौरान एसएसपी देहरादून की नजर मोटर साइकिल सवार एक श्रद्धालु पर पडी, जो जाम तथा उमस के कारण लगभग अर्द्ध अचेत अवस्था में था। एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल उक्त श्रद्धालु के पास पहुंचकर गिरती मोटर साइकिल को संभालते हुए श्रद्धालु को मोटर साइकिल से नीचे उतारा गया। उक्त श्रद्धालु का बी0पी0 लो होने के कारण वह लगभग बेहोशी की अवस्था में था, जिसे एसएसपी देहरादून द्वारा नीबूं पानी व अन्य पेय पदार्थ पिलाते हुए प्रार्थमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान श्रद्धालु की मोटर साइकिल को एसएसपी दून द्वारा स्वंय धकेलते हुए सडक के किनारे पार्क किया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कावंड श्रद्धालुओं की हर सम्भव सहायता के लिये तत्पर रहने तथा हुडदंग करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये।

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी कोतवाली पुलिस ने sog के सहयोग से पुरानी बोतल मे नई शराब भरकर बेचने वाले सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध शराब क़ी बरामद.!
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !