
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पवार ने सेलाकुई प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर क्षेत्रीय सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर पर गंभीर आरोप लगाए अमित पवार ने कहा कि जन-जन के द्वारा जन जन की सरकार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने भी सहदेव सिंह पुंडीर विधायक शीशम बाड़ा कूड़ा घर की मांग नहीं उठा सके, मुख्यमंत्री को दिए मांग पत्र में 11 बिंदुओं में से भी शीशम बाड़ा कूड़ा घर सहदेव सिंह पुंडीर की प्रमुखता में नहीं आया, कहीं कोई सफेद लिफाफा का खेल तो नहीं है जिसकी वजह से विधायक सहदेव सिंह पुंडीर इस मामले में हमेशा चुप्पी सादे रहते हैं 15 साल से लगातार विधायक रहते हुए भी एक बार भी उन्होंने इस कूड़े घर का विरोध नहीं किया, उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में सहसपुर विधानसभा की जनता उनको सबक सिखाने का काम करेगी, इसके अलावा इस पूरे क्षेत्र में उनकी घोषणा पत्र में ना तो कोई हॉस्पिटल का उच्चीकरण , ना पेयजल ट्यूबवेल की मांग उठाई गई, ना ही सिंचाई ट्यूबवेल की मांग उठाई गई, ना ही सेलाकुई से लेकर नंदा की चौकी तक बढ़ते हुए जाम के कारण ना फ्लावर की मांग उठाई गई, आखिर मुख्यमंत्री को फिर विधानसभा में बुलाने का क्या उचित है अगर आप मुख्यमंत्री से कुछ मांग ही नहीं सकते हो
पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुंदर थापा सहसपुर विधानसभा प्रभारी संजय कुमार साहिल बिष्ट शिवम त्रिपाठी निखिल जायसवाल मौजूद रहे

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री