
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा* के निर्देशन में जनपद नैनीताल में *मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम* हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, नैनीताल पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है।
*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी* के पर्यवेक्षण व *थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को *स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार* किया गया।
दिनांक 15.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *शाहरुख उर्फ चेटा मलिक पुत्र अमीर अहमद* निवासी निकट साबरी मस्जिद, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 27 वर्ष को बड़ी रोड, इन्द्रानगर रोड स्थित दुर्गा मंदिर से करीब 30 मीटर आगे, बाबू की गली के पास से *14.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर *FIR संख्या 130/25, धारा 8/21 NDPS ACT* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तारी टीम:*
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
उ.नि. मोनी टम्टा
का. सुनील कुमार
का. लक्ष्मण राम
का. महबूब अली

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस