-सुरक्षा की दृष्टि से पांडुकेश्वर में रोका यातायात
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण बदरीनाथ हाइवे पर लामबगड के पास बह रहा नाला उफान पर आ गया जिससे उसके साथ मलवा आने से हाइवे बाधित हो गया था। चमोली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को पांडुकेश्वर बैरियर के पास ही रोक दिया गया था। लगभग दो घंटे की भारी मसकत के बाद मार्ग खोल दिया गया है।
वर्चुअल पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया था। सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात को बदरीनाथ एवं पाण्डुकेश्वर बैरियर पर रोक दिया गया था। मार्ग खुलने के बाद यातायात सुचारू कर दिया गया है।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!