देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल मंदिर मार्ग के वन विभाग गेट के चौराहे पर लगे सौर ऊर्जा के खंभे और प्लेट को रविवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन लोगों के हल्ला मचाने के बाद चोर सामान को आधे रास्ते में छोड़कर भाग खड़े हुए। इस संबंध में व्यापार संघ की ओर से पुलिस को एक तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों को पकड़ने तथा बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
सोमवार को व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि रात्रि को देवाल मंदिर को जाने वाले रास्ते के वन विभाग के गेट पर सौर ऊर्जा की लाइट लगायी गई थी। जिसे रविवार की रात्रि को अज्ञात चोर उखाड कर ले जा रहे थे जिसे ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने देख लिया जिससे चोर उसे आधे रास्ते में छोड कर भाग गये। जिसकी सूचना ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत पीआरडी के जवान गोविंद आर्य ने पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों को पकड़ने तथा रात्रि में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक