
आज एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नागल स्थित सिटी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में 30 जून तक सिटी पार्क के कार्यों को पूरा कर लिया जाए। इसके बाद उन्होंने मालदेवता में पर्यटन स्थल विकास के कार्यों का जायजा लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष आज सिटी पार्क पहुँचे जहां उन्होंने यहां के कार्यों का जायजा लेने के बाद निर्देश दिए कि 10-10 दिन की कार्ययोजना तैयार कर सभी अधिकारी कार्यों को 30 जून तक पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि हमें चाहिये कि इसी पर्यटन सीजन से पर्यटक पार्क का आनंद ले सकें।
इसके बाद उपाध्यक्ष, मालदेवता में विकसित किये जा रहे पर्यटन स्थल पर पहुँचे और यहां भी चल रहे कार्यों को तय समय सीमा में उन्होंने पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, उद्यान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए’
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना,लाइब्रेरी चौक से लाल टिब्बा तक प्रस्तावित स्टेशनों का सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निरीक्षण, तकनीकी और पर्यावरणीय पहलुओं की हुई समीक्षा.!
उधमसिंह नगर की किच्छा पुलिस ने विक्रांत मर्डर केस मे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और कारतूस किये बरामद,पुलिस इसी मामले मे 6 आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल.!