
श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उमड़ रही भारी भीड़ के बीच रुद्रप्रयाग पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ बिछड़े श्रद्धालुओं को अपनों से मिलाने में मदद कर रही है। आज मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग श्रद्धालु अपनी पत्नी से बिछड़ जाने के कारण काफी परेशान थे। ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी पायल ने उनकी परेशानी को देखते हुए तुरंत उनसे जानकारी ली और ‘खोया-पाया केंद्र’ से अनाउंसमेंट करवाया।
पुलिस के आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई से कुछ ही समय में बुजुर्ग की पत्नी को खोज लिया गया और उन्हें आपस में मिलवाया गया। अपनी पत्नी को सकुशल पाकर बुजुर्ग दंपति ने राहत की सांस ली और महिला आरक्षी पायल व रुद्रप्रयाग पुलिस की सजगता के लिए आभार प्रकट किया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति