
मसूरी के लंढोर बाजार में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर व्यपारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारी नेता रजत अग्रवाल की अगुवाई मे कोतवाली मसूरी के प्रभारी से मुलाक़ात कर एक ज्ञापन सौपा जिसमे उन्होंने कहा की लण्ढौर बाजार क्षमता से ज्यादा वाहनों की आवाजाही के कारण जाम से त्रस्त है, इसका प्रतिकूल असर व्यापार पर पड़ रहा है एवं व्यापरियों में रोष है।
अतः निम्न यातायात प्लान प्रशासन से लागू करने की प्रार्थना आपके माध्यम से कर रहे हैं।
– लण्ढौर कैन्ट की ओर जाने वाले वाहन घंटाघर से बाजार से होते हुए जाएं
– चार दुकान से आने वाले चार पहिया वाहन एवं रेंटल स्कूटी को मलिंगार से बाजार में आने की अनुमति नहीं हो
– बाजार में कोई भी चार पहिया वाहन खड़ा नहीं हो
– दो पहिया वाहन घंटाघर एवं बूचड़खाना पार्किंग में निधारित दो तलों में ही खड़े हों
इस व्यवस्था की अनुमति व्यापरियों से प्राप्त कर हस्ताक्षरित पत्र आपकी सेवा में प्रेषित है।
आपसे निवेदन है कि यह व्यवस्था कल दिनाँक 27-06-25 से प्रात: 9 बजे से रात्री 9 बजे तक पूर्ण रुप से लागू कराना सुनिश्चित करने की मांग की !

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक