
दिनांक 25/06/2025 को थाना सहसपुर को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत केदारावाला गांव में खेत की डोल को लेकर दो पक्षो के मध्य हुए विवाद व मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाजिद अली पुत्र जिजुददीन व उसके परिजनों का उनके भाई के पुत्रों व अन्य परिजनो के साथ खेत की डोल पर घास रखने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें वाजिद अली के भतीजे मनीष द्वारा उसका मुंह कीचड़ में दबाकर उनके साथ मारपीट की गयी थी। मारपीट की घटना के बाद वाजिद का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र द्वारा थाना सहसपुर अभियुक्त मनीष, असलम तथा अन्य परिजनों के विरुद्ध दी गयी तहरीर के आधार पर उनके विरूद्ध धारा 105/115(2)/352 भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनांक: 26-06-25 को घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त मनीष पुत्र स्व0 जाहिद अहमद को मुखबिर की सूचना पर केदारवाला से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
मनीष पुत्र स्व0 जहिद अहमद निवासी केदारावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 28 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर देहरादून
2- का0 विकास त्यागी
3- का0 नवबहार सिह

More Stories
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में SDRF का मानवीय सेवा अभियान* केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में बीमार श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता प्रदान कर सुरक्षित पहुंचाया.!