उत्तराखंड में समूह-ग भर्ती: असमंजस के बीच आयोग ने लिया फैसला, आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध सर्टिफिकेट जरूरी….
देहरादून : समूह-ग की भर्ती के लिए ओबीसी प्रमाणपत्र को लेकर पैदा हो रहे असमंजस के बीच आयोग ने फैसला लिया है। सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग की भर्तियों में आवेदन की अंतिम तिथि तक ओबीसी सहित सभी सर्टिफिकेट पूरे होने जरूरी होंगे। आयोग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। दरअसल, ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी सामने आ रही थी।
कई जिलों से आयोग ने स्पष्टीकरण भी मांगा था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया था। लिहाजा, आयोग ने बैठक बुलाई। बैठक में तय किया गया कि ओबीसी, एससी, एसटी से लेकर तमाम सर्टिफिकेट, जिनका लाभ कोई उम्मीदवार ले रहा हो, वह आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरे होने चाहिए।
मसलन, अगर कोई उम्मीदवार ओबीसी का लाभ ले रहा है तो आवेदन की अंतिम तिथि तक उसके पास ओबीसी सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।


More Stories
बसंत विहार कॉलोनी मे बृद्धा के गले से चैन छीनने वाले शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार,पुलिस पर चेकिंग के दौरान रोकने पर भाग गया था टी स्टेट की तरफ, पुलिस ने किया पीछा तों झोंक दिया था पुलिस पार्टी पर फायर,
पौड़ी पुलिस ने यमकेश्वर चंडी माता एवं श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा,पुलिस ने मंदिरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए दानपात्र सहित नकदी की बरामद।
रुद्रप्रयाग पुलिस, डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही से बची तीन बाईक सवारो की जान, यात्रियों की बाईक गुप्तकाशी के पास गिर गई थी खाई मे, टीम ने कड़ी मेहनत से तीनो को घायल अवस्था मे निकलकर भेजा अस्पताल, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे तीनो यात्री.!