
विम्मी ठाकुरी ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) जयपुर
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
गुरुवार रात से ही जयपुर समेत कई इलाकों में घने बादल छा गए, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर और अलवर में बारिश के आसार हैं।
इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में भीषण गर्मी का असर जारी रहा। 18 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और फलोदी में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बाड़मेर और जैसलमेर सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल की दोपहर बाद पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हुआ, जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ी और तेज धूप का असर कुछ कम हुआ।
हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में हीटवेव का खतरा अभी भी बना हुआ है। लगातार चल रही गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है, लेकिन नए सिस्टम के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में तापमान में आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट