
उत्तराखंड भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा द्वारा हरेला पर्व पर किया जायेगा वृक्षों की पौधों का निःशुल्क वितरण भारत विकास परिषद की गंगोत्री शाखा, देहरादून द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार दि०16 जुलाई 2026 को दिन में 3-00 बजे गांधी पार्क, मुख्यद्वार पर तीन हो अधिक वृक्षों की पौधों का वितरण किया जाएगा। गंगोत्री शाखा के अध्यक्ष दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.एस. के. अग्रवाल तथा महासचिव पीयूष निगम ने बताया कि इन पौधों में तुलसी,बेल,नींबू,आम, अमरुद अमलताश, आंवला, बहेड़ा, आदि अनेक फलदार, छायादार वृक्षों की पौधों का वितरण आमजनता को गंगोत्री शाखा द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर गंगोत्री शाखा के पदाधिकारी तथा सदस्यगण वृक्षारोपण हेतु पौध आमजनता को देते हुए वृक्षारोपण के महत्व से भी अवगत करायेंगे। शाखा के पर्यावरण संयोजक राजेश पंत ने इस अवसर पर समस्त मीडिया बंधुओं को भी आमंत्रित किया है। उपरोक्त जानकारी शाखा संरक्षक योगेश अग्रवाल ने साझा की है.

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!