March 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नोयडा मे बदमाशो का आतंक एक युवती का मोबाइल झपटा तो एक के कमरे से लेपटॉप सहित किमती सामान किया गायब,पुलिस के अनुसार दोनो की तालाश जारी ।

नोएडा। थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-4 के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवती का कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। घटना उस वक्त की है जब युवती बाजार से मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रही थी तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आये बदमाशो ने युवती के हाथ से मोबाइल झपट लिया और तेजी से फरार हो गये पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली और पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रूव भूषण दुबे ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली हर्ष संध्या नामक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-4 के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसका कीमती मोबाइल फोन छीन लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा सेक्टर-15 में रहने वाले शैलेंद्र लाल बहादुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके कमरे से अज्ञात चोरों ने उनका कीमती लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-2 के पास से अज्ञात बदमाशों ने विजेंद्र की मोटरसाइकिल चोरी कर ली।

You may have missed

Share