
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली है पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया है प्राप्त जानकरी के अनुसार दिनांक 05.03.2026 को स्थानीय जनता द्वारा एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनसे गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की गई हैं तथा कुछ मोटरसाइकिलें जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के थाना बिलासपुर क्षेत्र में छिपाकर रखी गई हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर दिनांक 06.03.2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ0प्र0) के पैगम्बरपुर क्षेत्र में दबिश देकर 03 अतिरिक्त चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
➡️ इस प्रकार पुलिस द्वारा चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद कर वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया गया।
➡️ उक्त प्रकरण में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 100/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 35/106 बीएनएसएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. महेंद्र सैनी पुत्र मुंशी लाल निवासी पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ0प्र0)
2. शाहिल पुत्र छोटे निवासी टांडा हरमतनगर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ0प्र0)
*बरामद मोटरसाइकिलें*
1. रजिस्ट्रेशन नम्बर UP21CJ4109, चेचिस नं० MBLHAW113LHKB4136, स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक/सिल्वर)
2. रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06BC9807, चेचिस नं० MBLHAW120NHA44952, स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक)
3. रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06Z3070, चेचिस नं० MBLHA10ASDHB87988
4. रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06BB5974, एचएफ डीलक्स
*पुलिस टीम*
🔹 वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी कोतवाली रुद्रपुर
🔹 उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह कोतवाली रुद्रपुर
🔹 उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह कोतवाली रुद्रपुर
🔹 अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार कोतवाली रुद्रपुर
🔹 कांस्टेबल प्रवीण रावत कोतवाली रुद्रपुर
🔹 कांस्टेबल हरीश बिष्ट कोतवाली रुद्रपुर
🔹 कांस्टेबल हिमांशु टम्टा कोतवाली रुद्रपुर

More Stories
नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र, राजस्थान से घूमने आई महिला ने बोला थैंक्स मित्र पुलिस.!
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील