
पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशो के क्रम में* जनपद नैनीताल स्तर पर ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के कुशल नेतृत्व में ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे इसी क्रम में थाना रामनगर पर – धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट में विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे अपराधी जिसकी धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹20000 के इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस टीम को उक्त इनामी अपराधी दानिश पुत्र अजब शाह निवासी टाण्डा मल्लू रामनगर के रामनगर क्षेत्र में देखे जाने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर मामूर कर उक्त अभियुक्त दानिश की क्षेत्र में तलाश प्रारम्भ कर दी गयी। कल दिनांक 21.02.23 को जब अभियुक्त दानिश उपरोक्त कही भागने की फिराक में था तो प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त इनामी अभियुक्त दानिश को रामनगर बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।
तथा अभियुक्त के कब्जे से पीडिता को भी बरामद कर लिया गया है अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी टीम निम्नवत है –
1-श्री अरुण कुमार सैनी – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
2-उ0नि0 श्री अनीस अहमद – कोतवाली रामनगर
3-उ0नि0 श्री कश्मीर सिंह – कोतवाली रामनगर
4-उ0नि0 रेनू – कोतवाली रामनगर
5-कानि0 354 जगदीश गिरी – कोतवाली रामनगर

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!