March 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

शिमला के भूतेश्वर मंदिर के पुजारी की हुई हत्या, हत्या के बाद शव को झाडियो मे फेका,पुलिस अपराधियो की तलाश मे जुटी।

मंजीत सिंह (राष्ट्रीय दिया समाचार) शिमला

शिमला में एक मंदिर में पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है. जहॉ पुजारी का मर्डर कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया. 59 वर्षीय पुजारी बीते दो सालों से अधिक समय से मंदिर में रह रहा था. मृतक पुजारी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सुनील दास के रूप में हुई है.

हत्त्या से इलाके में सनसनी फैल गई.। शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. ये घटना ढली थाना अंतर्गत आने वाले कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर की है.

पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी सुनील 10 मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था. बीते आठ अगस्त को अनुयायियों ने सुनील दास से संपर्क करने की कोशिशे कि लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला. भूतेश्वर मंदिर में भी पुजारी मौजूद नहीं मिला. संदिग्ध परिस्थितियों में ग़ायब होने पर अनुयायियों ने पुजारी की तलाश शुरू की. शनिवार को उसका शव मंदिर से 15 मीटर फासले पर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला.मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

You may have missed

Share