
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
लक्सर निवासी कुनाल सिह ने तहरीर देकर बताया गया था कि मोईन निवासी-मुण्डाखेडा खुर्द व काक्का निवासी भक्तोवाली जिला हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर भडकाउ पोस्ट कर धार्मिक भवनाओं को आहत किया जा रहा है व पोस्ट डालने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उपरोक्त सम्बन्ध में श्री कुनाल सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक लक्सरद्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त मोइन व काक्का उपरोक्त के विरूद्ध 153ए,295ए व 506 भा०द०वि० की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमे दिनाँक 11/8/23 को अभियुक्त मोईन पुत्र मनव्वर निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर हरिद्वार को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत
दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान, 4 लाख रुo कीमत के 8 मोबाइल फोनो को पुलिस ने किया बरामद
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार