August 3, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बिधूड़ी ने केजरीवाल को दी खुली चुनौती,2013 के बाद आप सरकार द्वारा बनाया एक भी वर्ल्ड क्लास अस्पताल दिखा दें,सिर्फ झूठ ही झूठ से जनता को बना रहे है बेवकूफ।

 

एस के गुप्त (राष्ट्रीय दिया समाचार) दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को वर्ल्ड क्लास बताने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि वह पिछले नौ सालों में अपनी सरकार द्वारा स्थापित किसी एक वर्ल्ड क्लास अस्पताल को दिखा दें तो वह उनकी सेवाओं की खुद प्रशंसा करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता के सामने हमेशा झूठ बोलते हैं और खुद ही अपनी पीठ थपथपाते हैं।

बिधूड़ी ने कहा कि पिछले नौ सालों में केजरीवाल सरकार ने एक भी नया अस्पताल नहीं बनाया। केजरीवाल पहली बार 2013 में सत्ता में आए थे। हालत यह है कि वह 2013 से पहले मंजूर हो चुके अस्पतालों को भी नहीं बनवा सके। बिधूड़ी ने 2008 में सरिता विहार में शुरू किए गए अस्पताल का जिक्र किया और कहा कि वह अस्पताल अब तक अधूरा पड़ा है। इसके अलावा बुराड़ी का अस्पताल भी कई साल पहले बन गया था लेकिन वह उसे चालू नहीं कर पाए थे। जनकपुरी के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत भी हाई कोर्ट के सख्त रवैये के बाद ही हो पाई थी जबकि वह भी बरसों पहले बन गया था।

बिधूड़ी ने कहा कि जनता को याद रखना चाहिए कि दिल्ली में कोरोना के दौरान क्या स्थिति पैदा हुई थी और केजरीवाल सरकार ने राजधानी की स्थिति मरघट जैसी बना दी थी। दिल्ली में न बेड मिले थे, न डॉक्टर, न दवाइयां, न एम्बुलेंस और न ही ऑक्सीजन। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट को यह कहना पड़ा था कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की स्थिति बूचड़खानों जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में उपराज्यपाल महोदय ने जून में अस्पतालों के निर्माण में 1256 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच की इजाजत दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को दी है। दिल्ली सरकार ने कागजों में ही अस्थाई अस्पताल बना डाले और करोड़ों रुपए पानी में बहा दिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन सब हालात में अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यह कहते हैं कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार हो गई हैं तो वह चुनौती देते हैं कि अगर 2013 के बाद उनकी सरकार द्वारा कोई भी नया अस्पताल बनाया गया हो तो वह मीडिया के साथ विपक्ष को भी लेकर चलें। तब पता चल जाएगा कि कौन इस मामले में सफेद झूठ बोल रहा है और जनता को बेवकूफ बना रहा है।

You may have missed

Share