
मंजीत सिंह (राष्ट्रीय दिया समाचार) पोंटा साहिब
सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में वीरवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जब मोबाइल चार्जर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौ#त हो गई। यह घटना ग्राम पंचायत धारवा के गांव कुफुटी की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 49 वर्षीय फकीर चंद पुत्र क्लियाराम रात के समय अपने घर की रसोई में मोबाइल चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चार्जर में करंट आने से वे झटके की चपेट में आ गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्#यु हो गई। बताया जा रहा है कि फकीर चंद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि फकीर चंद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी अचानक मौ#त से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
वहीं, शिलाई थाना प्रभारी मोहिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर श#व का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!