October 26, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहस्त्रधारा स्थित एटीएस कॉलोनी निवासी बिल्डर ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

देहरादून

सहस्त्रधारा स्थित एटीएस कॉलोनी में सोमवार को एक बिल्डर ने निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।आत्महत्या से पहले बिल्डर द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने की बात सामने आई है। इसमें एक अन्य बिल्डर का नाम भी लिखा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर मृतक के संबंध में जानकारी करने पर उसकी पहचान पंकज मित्तल पुत्र पवन कुमार, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी मकान संख्या 370, बट्टन लाल रोड, वार्ड संख्या 18, सेक्टर 3-ए, गोबिंदगढ़, जनपद फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बिल्डर पंकज मित्तल ने सुसाइड करने से पहले कॉलोनी में रहने वाले लोगों को हाथ से लिखा पत्र और टाइप किया हुआ मैसेज भेजा था। इसके बाद निर्माणाधीन भवन से कूदने की घटना हुई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पैसों का लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।
सुसाइड नोट में दूसरे बिल्डर का नाम सामने आने के बाद पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की ओर से भेजे गए मैसेज और लिखे गए सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

You may have missed

Share