
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति तत्पर SDRF उत्तराखंड की टीमों ने केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम में दो अलग-अलग घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों एवं अस्वस्थ श्रद्धालु को अस्पताल पहुँचाया।
केदारनाथ धाम में घोड़े की लात लगने से घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
केदारनाथ धाम में भैरव गदेरे के पास एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट केदारनाथ की टीम मुख्य आरक्षी अनुसूया प्रसाद के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि नेपाल निवासी लगभग 30 वर्षीय नवीन को घोड़े की लात लगने से पसलियों में चोट आई थी। SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को कंडी के माध्यम से विवेकानंद अस्पताल पहुँचाया।
*यमुनोत्री धाम में अस्वस्थ श्रद्धालु को तत्काल अस्पताल पहुँचाया*
यमुनोत्री मंदिर की सीढ़ियों पर मध्य प्रदेश निवासी 81 वर्षीय श्रद्धालु श्री शालकराम पाठक की अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही SDRF यमुनोत्री की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल यमुनोत्री अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।
दोनों घटनाओं में SDRF टीमों द्वारा समय पर सहायता उपलब्ध कराते हुए प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधा तक पहुँचाया गया। दुर्गम पर्वतीय मार्गों एवं धामों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SDRF उत्तराखंड की टीमें निरंतर तत्परता से कार्य कर रही हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा महानगर देहरादून ने किया पुतला दहन, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल बोले—प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत