मुजफ्फरनगर के बुढाना मे एक मदरसे में छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है जहा एक मौलवी ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया मासूम को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरसे में पढ़ने आई एक छात्रा से मौलवी ने दुष्कर्म किया। वहीं, छात्रा को गंभीर हालत में सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव के एक मदरसे में पढ़ने गई छात्रा के साथ मौलवी ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में छात्रा को कस्बे की सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से छात्रा को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद मौलवी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय छात्रा शनिवार को मस्जिद मदरसा में पढ़ने के लिए गई थी। मदरसे के मौलवी ने छात्रा को रोक लिया। सभी छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद मौलवी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद मौलवी फरार हो गया।बताया गया कि हालत बिगड़ने पर किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और घटना से परिजनों को अवगत कराया। तब छात्रा को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। इसके बाद गंभीर अवस्था में छात्रा को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर छात्रा की मां ने कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मदरसे के मौलवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मौलवी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!