October 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कामयाबी: ढाई लाख के नकली नोटों के साथ तीन धरे

 

संवाददाता

रूडकी, 02 अक्टूबर।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को नकली नोटों की खेप पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार इन तीन बाइक सवार युवकों से पुलिस को ढाई लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। जिनमे दो हजार, पांच सौ और दो सौ के नकली नोट शामिल है पुलिस ने तीनो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध नजर आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को रोक कर उनकी तलाशी तो उनके पास भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जोनी कुमार,अनुज प्रताप और विकास बताया है। तीनों ही रुड़की के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share