October 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कार्रवाई: धरा गया दुष्कर्मी

संवाददाता

हरिद्वार, 02 अक्टूबर।

नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंगनहर पुलिस के अनुसार आरोपी देवबंद निवासी है।

क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा बीते रोज अपनी नाबालिग बेटी के साथ सरफराज पुत्र फय्याज निवासी चोन्दाहेड़ी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आज आरोपी सरफराज पुत्र फय्याज, निवासी चोंदाहेड़ी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को शास्त्रीनगर कोतवाली गंगनहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रीति तोमर व कांस्टेबल अनूप शामिल रहे।

Share