मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/ ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में दिनांक 30.12.2024 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 1.5 वर्ष से वांछित व 25 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को वजीराबाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 आधार कार्ड, 02 एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बनध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जारही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
1.चंगेज खान पुत्र इब्राहिम खान निवासी मुबीना मस्जिद के पास वजीराबाद थाना वजीराबाद, दिल्ली मूल निवासी कस्बा सहसवान थाना सहसवान जनपद बदायूं।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 09.06.2023 को वादी दीपक सिघंल पुत्र श्रवण कुमार सिघंल निवासी 142 उत्तरी सिविल लाईन मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि उनके द्वारा कॉपर ऐश के लिए बिजनेश डील की गयी थी परन्तु अभियुक्तगण द्वारा उन्हे असली कॉपर ऐश का सेम्पल दिखाकर धोखाधडी करके कॉपर ऐश की जगह लाल पत्थर का चूरा भेजा व पैसे ले लिये साथ ही कूटरचित दस्तावेज के आधार पर G.S.T रजिस्ट्रेशन कराकर वादी को G.S.T नम्बर देकर पैसे हडप लिये। वादी की तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 304/2023 धारा 420/406/467468/471 भादवि0 पंजीकृत किया गया एवं घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। इस दौरान 06 अभियुक्तगण प्रकाश में आये थे जिनमें से 05 अभियुक्तों को थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा भिन्न भिन्न तारीखों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है किन्तु 01 अभियुक्त चंगेज खान लगातार अपनी गिरफ्तारी एवं मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण से बचता रहा। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.12.2024 को अभियुक्त चंगेज खान को वजीराबाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त चंगेज खान का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 304/23 धारा 420,406,467,468,471 भादवि थाना नई मण्डी,मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0 131/1988 धारा 392 भादवि थाना सहसवान, बदायूं।
3. मु0अ0स0 136/88 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सिविल लाइन, अलीगढ।
4. मू0अ0स0 49/91 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सहसवान, बदायूं।
5. मु0अ0स0 188/91 धारा 302,201 भादवि थाना सहसवान, बदायूं।
6. मु0अ0स0 45/92 धारा 302,307 भादवि थाना कालका, दिल्ली।
7. मु0अ0स0 191/92 धारा 25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना कालका, दिल्ली।
8. मु0अ0स0 04/97 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना सहसवान, बदायूं।
9. मु0अ0स0 209/97 धारा 147,148,149,427,436,452 भादवि व ¾ गुण्डा अधिनियम थाना सहसवान, बदायूं।
10. मु0अ0स0 32/98 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना सहसवान, बदायूं।
11. मु0अ0स0 128/98 धारा ¾ गुण्डा अधिनियम थाना सहसवान, बदायूं।
12. मु0अ0स0 214/98 धारा 147,148,149,302,307 भादवि थाना सहसवान, बदायूं।
13. मु0अ0स0 69/2000 धारा 302,201 भादवि थाना सिविल लाइन, अलीगढ।
14. मु0अ0स0 931/06 धारा 25 आयुद्ध अधिनियम थाना लालकुआं, नैनीताल।
15. मु0अ0स0 933/06 धारा 171,467,468,471 भादवि थाना लालकुआं, नैनीताल।
16. मु0अ0स0 934/06 धारा 207 भादवि थाना लालकुआं, नैनीताल।
17. मु0अ0स0 645/10 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनिमय थाना सहसवान, बदायूं।
18. मु0अ0स0 673/10 धारा 386 भादवि थाना सहसवान, बदायूं।
19. मु0अ0स0 64/17 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना सहसवान, बदायूं।
*बरामदगी का विवरण-*
-01 आधार कार्ड अभियुक्त चंगेज खान।
-02 एटीएम बैंक ऑफ बडौदा व कौटक महिन्द्रा बैंक
-03 मोबाइल फोन
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र थाना नई मण्डी , मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 मोहित सिंह थाना नई मण्डी,मुजफ्फरनगर।
3. है0का0 318 सुशील कुमार थाना नई मण्डी , मुजफ्फरनगर।
4. है0का0 656 इरफान थाना नई मण्डी , मुजफ्फरनगर।
5. का0 1981 कुलदीप कुमार थाना नई मण्डी , मुजफ्फरनगर।
6. का0 963 हिमांशु थाना नई मण्डी , मुजफ्फरनगर।
7. का0 1489 मुनेश कुमार थाना नई मण्डी , मुजफ्फरनगर।
More Stories
नहीं सुधर रहे मुज़फ्फरनगर के ई रिक्शा चालक, यातायात पुलिस ने करीब 450 चालकों से जुर्माने के वसूले करीब 8 लाख रूपये,
मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे शातिर वाहन चोर बदमाश को घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार, देहली से ट्रैक्टर चुरा के बेचने जा रहे थे मुज़फ्फरनगर l
मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने नाम व धर्म छुपाकर महिला का यौनशोषण करने व धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हिन्दू नाम से आईडी बना कर कर ली थी दोस्ती l