
अंश मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुजफ्फरनगर
*जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 01 लुटेरा अभियुक्त घायल सहित 03 लुटेरे अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद।*
वादी श्री शीश पाडेंय पुत्र राकेश निवासी जानकीपुरम, लखनऊ द्वारा थाना खतौली पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया कि वह अपने साथी के साथ गाडी ग्रान्ड आईटेन न0- यूपी 32 एलजेड 5148 से ऋषिकेश से खतौली गंगनहर पटरी होते हुए दिल्ली जा रहे थे। जब वह बुआडा थानाक्षेत्र खतौली पहुचे तो वहा खडे तीन अज्ञात बदमाशो द्वारा लाठी व रोड से गाडी को रोकने के प्रयास मे छतिग्रस्त कर लूटने का प्रयास किया गया। सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 बदमाशों को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-*
1.सलमान पुत्र सौकीन निवासी नन्दपुरा थाना जानी, मेरठ।(घायल)
2. चॉद उर्फ मच्छर पुत्र यासीन निवासी नन्दपुरा, थाना जानी, मेरठ।
3. सोयब उर्फ सुहेब पुत्र अन्सार निवासी आजाद नगर थाना सरधना, मेरठ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स यूपी 15 डीक्यू 5455।(घटना में प्रयुक्त)
2. 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 सतपाल सिंह थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
2. है0का0 607 अनुज तौमर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
3. है0का0 583 अनुज थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
4. का0 87 विकास थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
5. का0 413 शिवम थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
6. का0 285 मोहित कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
7. का0 974 राहुल कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

More Stories
नहीं सुधर रहे मुज़फ्फरनगर के ई रिक्शा चालक, यातायात पुलिस ने करीब 450 चालकों से जुर्माने के वसूले करीब 8 लाख रूपये,
मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे शातिर वाहन चोर बदमाश को घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार, देहली से ट्रैक्टर चुरा के बेचने जा रहे थे मुज़फ्फरनगर l
मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने नाम व धर्म छुपाकर महिला का यौनशोषण करने व धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हिन्दू नाम से आईडी बना कर कर ली थी दोस्ती l