मंडावर के बालावाली में बंद पड़ी कांच फैक्टरी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।जिसमे एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। हाथ में गोली लगने से एक सिपाही भी जख्मी हुआ है।
मंडावर थानाक्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जेके, तरुण और अभिषेक उर्फ अंडा निवासी रतनपुर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जानलेवा हमले के दो अलग अलग केस दर्ज हुए थे। इन दोनों ही मामलों में आरोपी वांछित चल रहे थे। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बालावाली में वांछित आरोपियों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। घेराबंदी होने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ जेके के पैर में गोली जा लगी। जिसे घायल हालत में गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं सिपाही कुशलपाल भी गोली लगने से घायल हुआ। हालांकि पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो कारतूस और बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 13 केस दर्ज बताये जा रहे है।

More Stories
नहीं सुधर रहे मुज़फ्फरनगर के ई रिक्शा चालक, यातायात पुलिस ने करीब 450 चालकों से जुर्माने के वसूले करीब 8 लाख रूपये,
मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे शातिर वाहन चोर बदमाश को घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार, देहली से ट्रैक्टर चुरा के बेचने जा रहे थे मुज़फ्फरनगर l
मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने नाम व धर्म छुपाकर महिला का यौनशोषण करने व धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हिन्दू नाम से आईडी बना कर कर ली थी दोस्ती l