
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के व्यस्ततम तथा यातायात के दबाव वाले मार्गों राजपुर रोड, ई0सी0रोड, चकराता रोड, सहारनपुर रोड आदि क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए सडकों पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण फड/ठेली आदि को हटाने तथा अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रो में दुकानों के बाहर अव्यवस्थित रूप से की जा रही पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बन्धित व्यापारियों के साथ मीटिंग कर ले, प्रत्येक क्षेत्र में 20 से 25 दुकानदारों का एक ग्रुप बनाया जाये, जिनके द्वारा आपसी सहमति से अपने निजी व्यय पर अपने क्षेत्र में दुकानों के बाहर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग हेतु 01 व्यक्ति को यातायात मित्र के रूप में नियुक्त किया जायेगा। उक्त व्यक्ति को यातायात पुलिस द्वारा ट्रेेनिंग तथा वर्दी दी जायेगी।
प्रत्येक क्षेत्र में दुकानों के बाहर व्यापारी वर्ग की सहमति से सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु यातायात मित्रों को नियुक्त किया जायेगा, जो इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि दुकानों के बाहर वाहनों की पार्किंग से यातायात व्यवस्था बाधित न हो और न ही अनावश्यक रूप से दुकानों के बाहर कोई वाहन खडा रहे। शहर मे कीसी भी तरह का अतिक्रमण जिससे यातायात बाधित होता हो कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा आज शहर के अत्यधिक भीड भाड वाले क्षेत्र के दुकानदारो को अवैध अतिक्रमण ना करने के लिए कहा गया है उनसे आशा की गई है कि पुलिस का सहयोग करे अगर फिर भी हमे सहयोग नही मिलता तो कानून अपना काम करेगा- अजय सिंह एसएसपी देहरादून।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !