
आपको बता दे कि कुछ समय पूर्व कोतवाली नगर हरिद्वार का निरीक्षण करने के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने थाना मैस एवं महिला बैरक सहित अन्य स्थानों की दशा पर चिंता जाहिर करते हुए इनमें सुधार हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरिद्वार को निर्देशित किया था।जिसके क्रम में शहर कोतवाली हरिद्वार द्वारा मेहनत/प्रयास से किए गए सुधार कार्यों एवं नवीनीकरण को परखने प्रमेन्द्र डोबाल आज कोतवाली नगर हरिद्वार पहुंचे। सुधार कार्यों के तहत मैस के जीर्णोद्धार के साथ ही कोतवाली की छत पर टीन शैड का निर्माण, एक कमरे का स्मार्ट बैरिक के रूप में आधुनिकीकरण, मंदिर में चारों तरफ जाल लगाकर मंदिर का सौंदर्यीकरण आदि कार्य करवाए गए। जिससे नगर कोतवाली आकर्षक रूप में दिखाई दे रही हैlउक्त अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा कर उद्धघाटन करते हुए मैस तथा अन्य भवन उपयोग हेतु कर्मचारीगण के सुपुर्द किए तथा सामुहिक रूप से बने खाने का लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक अजय गणपति कुंभार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी संचार विपिन कुमार, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत, समेत कई थानों के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !