
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर दिल्ली का एक पर्यटक नदी के तेज़ बहाव मे बह गया। एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगो की मदद से सघन सर्च अभियान चलाकर शव को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर किशनपुरी पुल के पास बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है स्थानीय लोगो ने बताया की सहस्त्रधारा मे हर वर्ष सीज़न ड्यूटी के नाम पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती इसी उद्देश्य से की जाती है ताकि कोई पर्यटक नदी की तेज़ और खतरनाक धारा मे ना जाकर नदी के किनारे सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करे लेकिन सहस्त्रधारा मे पुलिस के जवानो की अपनी ड्यूटी मे लापरवाही के चलते पिछले एक माह मे ही तीन पर्यटक अपनी जान गंवा चुके है स्थानीय दुकानदार ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया की सहस्त्रधारा मे नदी का जल स्तर अक्टूबर तक इसी तरह खतरनाक तरीके से बढ़ा रहता है इसलिए नदी किनारो पर पुलिस की मौजूदगी जरूरी है इसके साथ ही ग्राम पंचयात को भी नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए ताकि यहाँ आने वाले पर्यटक सुरक्षित वापस अपने घर जा सके वर्ना एक दिन ऐसा आएगा जब लोग सहस्त्रधारा को एक ख़ूनी पर्यटक स्थल के नाम से बुलाना शुरू कर देंगे. !

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!