
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। दूधली मार्ग पर देर रात दिल्ली नंबर की एक निजी कार फिसलन के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और खाई में गिरने के बजाय पेड़ पर अटक गई। हादसे में कार सवार देहरादून निवासी दो युवक घायल हो गए।
दूधली गांव के निवासियों के अनुसार, रास्ता भटकने के कारण दोनों युवक दूधली मार्ग पर पहुंच गए थे। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चली गई। दोनों युवक रातभर मौके पर ही पड़े रहे। सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मसूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि दूधली मार्ग बेहद ढालदार है और कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग नहीं है। बरसात में फिसलन बढ़ने से यहां दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग लगाने और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है।

More Stories
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !