देहरादून
दिनांक 19/08/2026 को प्रातः करीब 10.40 बजे कोतवाली डोईवाला मणिमाई मन्दिर के पास सडक दुर्घटना होने से वाहन सवार व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर कोतवाली डोईवाला व चौकी हर्रावाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि *देहरादून की ओर से आ रहे पिक-अप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल जाने के कारण उक्त वाहन अनियत्रित होकर सडक किनारे डिवाइडर से टकरा गया तथा उक्त वाहन के पीछे से आ रही इको वैन कार सं0- एच0आर0-12-ए-8730 भी अनियन्त्रित होकर पिकअप वाहन से टकरा गयी,* जिसमें दोनो वाहनों में सवार 07 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भिजवाया गया। जहां चिक्तिसकों द्वारा 02 व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया तथा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल 03 अन्य व्यक्तियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
*विवरण मृतक व्यक्ति*
1- नरेश पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक हरियाणा, उम्र 42 वर्ष
2- विनोद, निवासी रोहतक हरियाणा
*विवरण घायल व्यक्ति:-*
1- विपेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड हरियाणा, उम्र 35 वर्ष
2- विक्की पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम गिन्नौर, बदायूं, उत्तर प्रदेश।
*तीसरे घायल व्यक्ति का उपचार जॉली ग्रांट अस्पताल में चल रहा है, जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।*
*नोटः- घटना अकास्मिक रूप से होने व घायल की स्थिति गम्भीर होने व उनके बेहोशी की हालत मे होने के कारण अन्य घायलो व मृतको के नाम तस्दीक नहीं हो पाए है, जिनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।*

More Stories
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !