देहरादून
आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों/वाहनों की सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य बाजारों, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है। साथ ही उक्त स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ लगातार सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल/धर्मशालाओं/गेस्ट हाउस आदी की सघन चैकिंग कर वहां रूके व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रो मे संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए आमजन को अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द के साथ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया गया।

More Stories
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !