
मालदेवता पिकनिक स्पॉट के सेरकी पुल के आसपास **LIC HFL ग्रीन टुमारो प्रोजेक्ट** के तहत **वेस्ट वारियर्स संस्था** द्वारा **शिव जूनियर पब्लिक स्कूल** के 19 बच्चों के साथ मिलकर **स्वच्छता अभियान** चलाया गया।
मालदेवता में पिकनिक मनाने आए लोग अक्सर इस्तेमाल किया गया कचरा मालदेवता नदी में ही छोड़ देते हैं, जिससे न केवल जल प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि यह वन्यजीवों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। वेस्ट वारियर्स संस्था रायपुर ब्लॉक की 6 ग्राम पंचायतों में पर्यावरण सखी मॉडल के तहत प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और जागरूकता अभियान चला रही है।
इस स्वच्छता अभियान के दौरान बच्चों ने नदी से 148 किलोग्राम सूखा कचरा एकत्रित किया, जिसे धनौला पंचायत स्थित प्लास्टिक केंद्र में भेजा गया। इस अवसर पर LIC HFL CSR से श्री अभिषेक जॉन ने सभी विद्यार्थियों को **प्रमाण पत्र वितरित** कर उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अभियान में वेस्ट वारियर्स संस्था से दीपा गरिया, पूजा भारद्वाज, कारन, विनोद, असलम खान, शिव जूनियर पब्लिक स्कूल की अध्यापिका आरती मलासी, अंशिका राणा, सेरकी से बीना छेत्री तथा स्थानीय महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

More Stories
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !