
आज दिनांक 13/14.05.2026 की रात्रि को थाना तितावी पुलिस मुकुन्दपुर झाल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया, मोटरसाईकिल सवार चेकिंग हेतु नही रूका तथा भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवार की घेराबन्दी की गयी। मोटरसाईकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की जिसमें अभियुक्त इंतजार उर्फ गुल्लू पुत्र शहिद उर्फ शहीद निवासी बघरा थाना तिवावी, मुजफ्फरनगर घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा 01 बिना नंबर की मोटरसाईकिल बरामद की गयी। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इंतजार उर्फ गुल्लु उपरोक्त शातिर चोर/गोकश अभियुक्त है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों पर चोरी/गोकशी आदि की गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। थाना तितावी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट