
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीती के चलते ANTF के चक्रव्यूह में नशा तस्कर फंस कर पुलिस का शिकार बन गया है टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे *प्रतिबंधित नशीली गोलियों एवं कैप्सूल बरामद हुए है पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की फिराक में था आपको बता दे की मां० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में गठित ANTF टीम को भी टास्क देते नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 13/05/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बसंत विहार क्षेत्र में हरबंसवाला तिराहे के पास से संदिग्धता के आधार पर एक व्यक्ति दिलशाद पुत्र खुर्शीद निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून को रोक कर चेक किया गया तो उक्त व्यक्ति के पास से चेकिंग के दौरान में *960 कैप्सूल Acetaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine Hcl Capsules* तथा 975 गोलियां *Alprazolam tablets IP 0-5 mg* बरामद हुई। जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। अभियुक्त को मौके से नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना बसन्त विहार पर धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त नशीले कैप्सूल व गोलियां को दिलशाद नाम के ही एक अन्य व्यक्ति से खरीद कर लाया था, जिन्हें वह शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों व स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों मे बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
दिलशाद पुत्र खुर्शीद निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 44 वर्ष
*बरामदगी*
1- 960 कैप्सूल Acetaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine Hcl Capsules
2- 975 गोलियां Alprazolam tablets IP 0-5 mg
*पुलिस टीम*
1- निरी० मुकेश त्यागी, प्रभारी एएनटीएफ देहरादून
2- उ०नि० मुकेश नेगी
3- उ०नि० देवेंद्र गुप्ता
4- का० विक्रम
5- का० सुधीर नौटियाल

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार
बैरागी वाला हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार
देहरादून से बड़ी खबर : पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए