गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे बोल्डर, 05 घायलों को पहुँचाया अस्पताल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।
उत्तरकाशी। शुक्रवार को पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि सोनगाड़ व डबरानी के बीच चट्टान खिसकने से कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए है। सूचना पर पोस्ट भटवाड़ी से ASI त्रिभुवन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर लगभग 200 से 250 मीटर मार्ग बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया है। पत्थर गिरने से एक बोलेरो उसकी चपेट में आ गयी थी जिसमें सवार 03 महिलाओं व 02 पुरुषों को SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू कर घायल अवस्था में हर्षिल अस्पताल भेज दिया गया। सड़क किनारे बोल्डर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
BRO की एक महिला मजदूर लापता है, जिनकी सर्चिंग SDRF टीम द्वारा की गयी परन्तु महिला का पता नही लग पाया।
घायलों का विवरण:-
1- सुभाष बोनीयाल पुत्र धेमा बोनियाल उम्र 44 वर्ष निवासी:- ग्राम कस्टा तहसील कालसी देहरादून- गम्भीर घायल।
2- बीना बानियाल पत्नी सुभाष बोनियाल उम्र 18 वर्ष निवासी उपरोक्त – सामान्य घायल।
3- दिव्यांडू पुत्र सुभाष उम्र 16 वर्ष निवासी उपरोक्त सामान्य घायल।
4- हिमांडू पुत्र सुभाष उम्र 18 वर्ष निवासी उपरोक्त सामान्य घायल।
5- मीरा पत्नी नितेश उम्र 35 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर सामान्य घायल।
6-कु. विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर सामान्य घायल।
7-कु. राधा पुत्री नितेश उम्र 16 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर सामान्य घायल।
8-कु. बीना पुत्री वीर बहादुर उम्र 21 वर्ष हाल निवासी गंगनानी हुर्री तहसील भटवाडी B.R.O. मजदूर- सामान्य घायल।
9- मुंसरा देवी पत्नी किसन बहादूर उम्र 45 र्का निवासी उपरोक्त B.R.O. मजदूर सामान्य घायल।
10- दीपक पुत्र मनबहादुर निवासी उपरोक्त B.R.O. मजदूर सामान्य घायल।
11-गोपाल सिंह पुत्र करण सिहं निवासी उपरोक्त B.R.O. मजदूर गम्भीर घायल।
मृतक का विवरण:-
1- अखिल सिंह पुत्र स्व.शिवओम सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम सैंज तहसील भटवाडी जिला उत्तरकाशी।
लापता का विवरण:-
1- कमला देवी पत्नी कापरी हाल निवासी गंगनानी हुर्री तहसील भटवाडी जिला उत्तरकाशी B.R.O. मजदूर।

More Stories
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण,गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री.!