November 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!

 

🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, भोजनालय, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

🔸 जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना थत्यूड़ के प्रशासनिक भवन का निर्माण किए जाने हेतु उत्तराखंड पेज जल निगम को विस्तृत प्राकलन तैयार कराए गए हैं जिनको पुलिस मुख्यालय के माध्यम से उत्तराखंड शासन को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेजा गया है जिस पर उत्तराखंड शासन द्वारा अपनी सहमति एवं स्वीकृति प्रदान की जाएगी

 

🔹 **लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों की समीक्षा**

 

एसएसपी ने थाना पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

🔹 **अपराध नियंत्रण एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग पर जोर**

 

उन्होंने नियमित गश्त, प्रभावी चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

 

You may have missed

Share