गोपेश्वर (चमोली)। एकल अभियान ग्राम संगठन महिला विभाग चमोली की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन बन्धन कार्यक्रम पर पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार को राखी बांधी। एसपी ने सभी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक बहनों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं अथवा कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं। जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस के जवानों को रक्षासूत्र राखी बांधी, इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा 24 घंटे तैयार रहते है, सभी पर्व जिनमें होली, दीपावली, राखी आदि पर अपने परिजनों से दूर रहते है। चमोली पुलिस दिन प्रतिदिन अपराध रोकथाम के अतिरिक्त समाजसेवा के कार्य कर रही है, जिसके चलते आज जब हम घर से निकलती हैं, तो सुरक्षित महसूस करती हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री रश्मि नेगी, अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला, संभाग महिला समिति की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, मीना तिवारी,कलावती पाठक, सुरभि, प्रियंका, सुशील तिवारी आदि मौजूद थे।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान