देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के नंदकेसरी-ग्वालदम मोटर के सरकोट से देवसारी मोटर मार्ग गजाखरक के पास सड़क पर 20 मीटर लंबी दरार पड़ने से दो दिन से आवाजाही बंद हो गई है। ग्रामीणों का सम्पर्क ब्लाक मुख्यालय देवाल से कट गया है। देवसारी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह गडिया ने कहा कि दो दिन पहले क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से देवसारी मोटर सड़क के गजाखरक में सड़क पर लंबी दारारे आने से यातायात ठप हो गया है। लोग चार किलोमीटर पैदल चल कर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र मार्ग खोलनें की मांग की है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद