गोपेश्वर (चमोली)। एकल अभियान ग्राम संगठन महिला विभाग चमोली की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन बन्धन कार्यक्रम पर पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार को राखी बांधी। एसपी ने सभी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक बहनों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं अथवा कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं। जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस के जवानों को रक्षासूत्र राखी बांधी, इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा 24 घंटे तैयार रहते है, सभी पर्व जिनमें होली, दीपावली, राखी आदि पर अपने परिजनों से दूर रहते है। चमोली पुलिस दिन प्रतिदिन अपराध रोकथाम के अतिरिक्त समाजसेवा के कार्य कर रही है, जिसके चलते आज जब हम घर से निकलती हैं, तो सुरक्षित महसूस करती हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री रश्मि नेगी, अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला, संभाग महिला समिति की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, मीना तिवारी,कलावती पाठक, सुरभि, प्रियंका, सुशील तिवारी आदि मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड के लिए मिली एक ओर बुरी खबर, अरुणाचल प्रदेश में रुद्रप्रयाग के जवान रविंद्र सिंह के शहीद होने की आई खबर
एसएसपी दून के नेतृत्व में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो पर दून पुलिस का कसता शिकंजा, भूमि धोखाधडी में लिप्त 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा नया कीर्तिमान – मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एक ही दिन में 7,876 नागरिकों तक पहुंची सरकार