-जोशीमठ में किया महिला मोर्चा सम्मलेन में प्रतिभाग
-विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बदरीनाथ उपचुनाव के मद्देनजर चमोली जिले के जोशीमठ में शुक्रवार को महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिला है। महिलाऐं विदेशों में भी देश का परचम लहरा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया साथ ही सभी से कहा कि हमे अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक योजनाओ को पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। राज्य के लिए भी मोदी ने अनेको सौगातें दी है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने सभी से आगामी 10 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के सतत विकास के लिए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी, विधायक अनिल नौटियाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त