-भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में आयोजित हुआ अनुसूचित जाति सम्मेलन
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को भाजपा की ओर से बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में गोपेश्वर में अनुसूचित जाति सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जाति के लोगों के विकास के बारे में नहीं सोचा है बल्कि सिर्फ वोट की राजनीति के लिए उनका उपयोग किया है।
अनुसूचित जाति सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आपका अपार स्नेह और आशिर्वाद से तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। मोदी ने सबसे ज्यादा चिंता की तो वह अनुसूचित जाति के लोगों की। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दरारें डाली। कांग्रेस ने हमारे समाज को सिर्फ राजनीतिक हथियार की तरह उपयोग किया। हमे जागरूक होना पड़ेगा इतिहास गवाह है कि हमारे समाज की समाज में बहुत ही रचनात्मक भूमिका रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी डा. भीमराव अंबेडकर का कभी सम्मान नही किया। जब भाजपा की सरकार आई सरकार ने सबसे पहले डा. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न का सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे समाज को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि हम इस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगें। राजेंद्र भण्डारी ने बदरीनाथ विधानसभा के लिए बहुत बड़ा त्याग किया है। हम आपको भरोसा दिलाता है बदरीनाथ विधानसभा में हम सब मिलकर विकास के कार्य करेंगे।
गढ़वाल सांसद अनील बलूनी ने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में अपार प्यार स्नेह दिया आपके आशीर्वाद के बल पर हमने पुनः सरकार बनाई। अब हमारा दायित्व है कि आप सब की पीड़ा को कम करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर थराली के विधायक भोपाल राम टम्टा, रायपूर के विधायक खजान दास, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, भाजपा जिला प्रभारी कुन्दन परिहार, विधानसभा उप चुनाव प्रभारी विजय कपरूवान, बलबीर घुनियाल, पुष्पा पासवान, अनुसुचित जाति आयोग सदस्य भागरथी कुंजवाल, सुरेश सैलानी, नरेंद्र भारती, देवी लाल भारती, संजय कुमार, राजमती देवी, धौली देवी, आशा देवी, रचाना देवी आदि मौजूद थे।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा