November 11, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपीउधमसिंह नगर के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों पर किया बड़ा प्रहार,पुलिस और एसओजी ने मिलकर जुए के अड्डे पर छापा मारकर 12 जुआरियो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लाखो रूपये और ताश किये बरामद.!

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

➡️ पुलिस टीम द्वारा चर्चिल जिंदल के गड्ढा कॉलोनी, काशीपुर स्थित मकान में संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलते हुए कुल 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

 

1. चर्चिल जिंदल पुत्र मनोज जिंदल, निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, थाना काशीपुर।

2. अंशुल ग्रोवर पुत्र राजीव गोयल, निवासी डॉक्टर लाइन, काशीपुर।

3. अंकित अग्रवाल पुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल, निवासी वैशाली कॉलोनी, थाना आईटीआई।

4. विजय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर।

5. गुलफाम पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी महासुपुरा, जटपुरा, थाना डिलारी, मुरादाबाद।

6. सुभाष अली पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी गड्ढा कॉलोनी, थाना काशीपुर।

7. जय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर।

8. नितिन कुमार पुत्र हरिओम कुमार, निवासी घास मंडी, थाना काशीपुर।

9. वासु गौड़ पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी मानपुर रोड, विष्णुपुरम, काशीपुर।

10. गौरव सोनी पुत्र सतीश सोनी, निवासी मोहल्ला सिंघान, काशीपुर।

11. नमन अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल, निवासी स्टेडियम के पीछे, काशीपुर।

12. आशुतोष तिवारी पुत्र गिरीश तिवारी, निवासी चामुंडा विहार, थाना काशीपुर।

 

*बरामदगी का विवरण*

 

1. नगद धनराशि – ₹3,01,620/- (तीन लाख एक हजार छह सौ बीस रुपये)।

2. ताश के पत्ते – 02 गड्डी।

 

*गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

You may have missed

Share