देहरादून
दिनाँक 25/01/2026 को वादी गणेश दत्त बहुगुणा निवासी HN-248 नथुवावाला ढांग रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी कि उनकी माताजी श्रीमती कुन्ती देवी पत्नी लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, निवासी नथुवावाला ढांग, प्रातः के समय अपने रिश्तेदारों के यहां खैरी खादर की ओर पैदल जा रही थीं, इस दौरान एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पीछा करते हुए शिव मंदिर ढांग से नीचे जाने वाले रास्ते पर अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभिययोग पंजीकृत किया गया।
बुजुर्ग महिला के साथ हुई घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशो पर तत्काल थाना रायपुर पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटजो से घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही मैनवली पुलिसिंग करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त सचिन को बद्रीश कॉलोनी के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में छीना गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त रिंग रोड स्थित blinkit की एजेंसी में काम करता है, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा कई लोगो से उधार लाया था, जिसे उतारने तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा स्नेचिंग की योजना बनाई तथा ब्लिंकिट की डिलीवरी के दौरान आते जाते अकेली जाती महिलाओं की रैकी करने लगा। दिनाँक 25/01/26 की प्रातः काम पर जाते समय उसे नाथुवावाला ढांग क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अकेले जाती हुई दिखाई दी, जहाँ अभियुक्त द्वारा मौका देखकर उक्त बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। अभियुक्त घटना में छीने गये मंगलसूत्र को बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
सचिन पुत्र सर्वेश कुमार निवासी – ग्राम रसूलपुरकला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता – जोगीवाला, रिंग रोड, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।
*बरामदगी :-*
घटना में छीना गया मंगलसूत्र *(अनुमानित कीमत 01 लाख 50 हज़ार)*
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 सुनील नेगी, चौकी प्रभारी बालावाला
2- हे0कां0 दीप प्रकाश
3- कां0 प्रेम पंवार
4- का0 मुकेश कनाडाई
5- कां0 किशन पाल

More Stories
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आईटी पार्क, देहरादून में नई सुविधा का किया उद्घाटन
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक क़ी छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस किया जारी, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण, उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई.!
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’,एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण.!