उत्तराखंड में आज यहाँ हुई सड़क बंद, तो नाचने लगे श्रद्धालु, देखे वीडियो……..
देहरादून: यमुनोत्री धाम से एक सड़क पर यात्रियों के नाच गाने का वीडियो सामने आ रहा है। आपको बता दे आज सुबह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कुथनोर के पास मलवा आने से बाद हो गया था। श्रद्धालु सड़क खुलने की इंतजारी में सड़क पर ही नाचने लगे। यमुनोत्री राष्टीय राजमार्ग तीन घंटे से ज्यादा बंद होने के दौरान की है पूरी तस्वीर।
पहाड़ी से भारी मलवा और बोल्डर आने से मार्ग सुबह बंद हो गया था। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के पास ही गानों की धुन में समूह बनाकर खूब नाचते हुए दिखे यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालु। अपनी बोली गाने में नाचते हुए श्रद्धालु राहगीरों का आकर्षण का केंद्र भी बने।
करीब एक घंटे तक श्रद्धालु सड़क पर नाचते रहे। सभी मनोरंजन करने वाले श्रद्धालु गुजरात के बताए जा रहे है। फिलहाल मार्ग खुलने पर श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के लिये रवाना हो गये है।

More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का चंद घंटे में खुलासा, संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, घटना को अंजाम देने वाले मामा सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की