
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्लास्टिक बैंक स्थापित किए गए हैं ताकि लोग उपयोग में लाए गए प्लास्टिक को इधर-उधर न फेंके तथा प्लास्टिक बैंक में ही डालें। यह नवाचार प्रयास बहुत सफल हो रहा है।आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश में स्थापित प्लास्टिक बैंक आज नगर निगम टीम द्वारा खाली कराया गया जिसमें दो बड़े बैग भर के प्लास्टिक एकत्रित पाया गया।
शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा इस प्रकार के प्लास्टिक बैंक अभी तक तीन स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि स्वच्छ ऋषिकेश,सुंदर ऋषिकेश की संकल्पना को पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर अभिषेक मल्होत्रा सफाई निरीक्षक, विनोद भारती सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी