
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार द्विवेदी की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में एक महिला को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा और पांच लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर महिला को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। घराट रोड लालपुर निवासी सुकेश रावत ने पांच जनवरी, 2023 को कोटद्वार कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि मानपुर निवासी रीता रावत के साथ उनकी अच्छी जान पहचान और मित्रतापूर्ण संबंध हैं। रीता रावत ने अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनसे चार लाख रुपये की धनराशि उधार ली और शीघ्र लौटाने का वादा किया। समय बीतने के बाद भी जब रीता ने धनराशि नहीं लौटाई तो उन्होंने धनराशि वापसी के लिए आरोपी महिला पर तकाजा किया। इस पर महिला ने उन्हें अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक कोटद्वार स्थित खाते का चेक दिया। उन्होंने चेक को बैंक में अपने खाते में लगाया, तो चेक बाउंस हो गया। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर रीता रावत को एक वर्ष की सजा और पांच लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश